Global Democracy Index में भारत 10 फायदान फिसला
ABP News Bureau | 22 Jan 2020 03:33 PM (IST)

इकोनॉमिस्ट इंटैलिजेंस यूनिट हर साल डेमोक्रेसी इंडेक्स जारी करता है. ताजा जारी इंडेक्स में भारत 10 स्थान गिर गया है. 2019 के इंडेक्स में भारत का स्थान 51वां है. इससे पहले वो 41वें स्थान पर था. डेमोक्रेसी इंडेक्स में 5 चीजों पर देश को आंका जाता है. इसमें चुनाव प्रक्रिया , बहुलतावाद, नागरिक स्वतंत्रता और सरकार के कामकाज का आंकलन किया जाता है.