UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
ABP News Bureau | 16 Sep 2021 07:44 AM (IST)

पाकिस्तान को भारत ने एक बार फिर लताड़ लगाई है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में भारत ने पाकिस्तान और OIC को कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए जमकर फटकार लगाई.. भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार मंच का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान का पूरा चिट्ठा खोल दिया.. आतंकवाद को शरण और समर्थन के अलावा भारत ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर होने वाले अच्याचार का मुद्दा भी उठाया.. साथ ही OIC या ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन में भी कश्मीर का मुद्दा उठाने पर निंदा की है.. भारत का साफ कहना है कि जम्मू कश्मीर आंतरकि मामला है इसपर OIC को टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है .