भारत के कोरोना hotspot में आज क्या है हाल?
ABP News Bureau | 11 May 2020 11:46 AM (IST)

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 हजार को पार कर गई है. कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 67,152 है. इनमें 44029 एक्टिव पेशेंट है. 2206 लोगों की मौत हुई है जबकि 20916 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 832, गुजरात में 493, मध्य प्रदेश में 215, राजस्थान में 107, दिल्ली में 73, उत्तर प्रदेश में 74, आंध्र प्रदेश में 45, पश्चिम बंगाल में 185 लोगों की मौत हुई है.