Sign Bulletin: बंगाल में आज Amit Shah का धुआंधार प्रचार, Mamata Banerjee की भी कई रैलियां
एबीपी न्यूज़ | 02 Apr 2021 03:36 PM (IST)

बंगाल चुनाव में आज गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच चुनावी टक्कर हो रही है. थोड़ी देर पहले कूचबिहार की रैली से अमित शाह ने कहा कि कल नंदीग्राम में तय हो गया कि दीदी चुनाव हार रही हैं. अमित शाह ने ममता के किसी और सीट से चुनाव लड़ने के अटकलों को लेकर तंज भी कसा है. उधर ममता बनर्जी भी नंदीग्राम से निकलकर उत्तर बंगाल में प्रचार करने के लिए पहुंचीं हैं. ममता आज दिनहाटा में रैली के अवाला कूचबिहार और अलीपुरद्वार में जनसभा कर रही हैं.