Siddique Kappan Case: क्या Rahul Gandhi करेंगे दंगा आरोपी की मदद? देखिए बड़ी बहस | हुंकार
एबीपी न्यूज़ | 21 Oct 2020 07:21 PM (IST)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में उत्तर प्रदेश के हाथरस में जातीय हिंसा के मामले में आरोपी सिद्दीकी कप्पन के परिवार से मुलाकात की है. सिद्दीकी कप्पन इस वक्त यूपी की एक जेल में बंद है. सिद्दीकी कप्पन केरल के वायनाड का रहने वाला है और पत्रकार है. उसपर आरोप है कि वह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का कार्यकर्ता है और हाथरस गैंगरेप की वारदात के बाद उसने जातीय दंगे फैलाने की साजिश रची थी. सिद्दीकी को यूपी पुलिस ने तीन लोगों के साथ उस वक्त गिरफ्तार किया था, जब वह यूपी की मथुरा से हाथरस जा रहा था.