Param Bir Singh के आरोपों पर क्या बोले शिवसेना नेता? देखिए
एबीपी न्यूज़ | 20 Mar 2021 09:57 PM (IST)

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए सनसनीखेज आरोप के बाद अब उनकी कुर्सी पर गाज गिर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे, अनिल देशमुख से इस्तीफा ले सकते हैं. इस पूरी घटना के सामने आने के बाद जहां एक ओर बीजेपी हमलावर है और वह अनिल देशमुख का इस्तीफा मांग रही है तो दूसरी तरफ राज्य के गृह मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि परमबीर सिंह खुद को बचाने के लिए ऐसा अनर्गल आरोप लगा रहे हैं.