Indian Navy के पूर्व अधिकारी से मारपीट के मामले में शिवसेना नेता समेत 4 गिरफ्तार
ABP News Bureau | 12 Sep 2020 07:48 AM (IST)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ एक कार्टून को फॉर्वर्ड करना नौसेना के पूर्व अधिकारी को भारी पड़ गया. इसी मामले में आज करीब 8-10 लोगों ने 62 साल के सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा को पीटा. पूर्व अधिकारी की बेटी ने हमला करने वालों को शिवसेना के गुंडे बताया. पुलिस ने इस मामले में शिवसेना नेता कमलेश कदम समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है.