Bihar Election में हुई Shiv Sena की एंट्री, Priyanka Chaturvedi बोलीं- JDU-BJP हर मुद्दे पर विफल रही
एबीपी न्यूज़ | 08 Oct 2020 08:30 PM (IST)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद अब शिवसेना बिहार में नीतीश सरकार के खिलाफ 50 सीटों पर शिवसैनिक उम्मीदवार उतारने जा रही है. बिहार में शिवसेना ने अपने 20 स्टार प्रचारक की लिस्ट भी जारी कर दी है. इन स्टार प्रचारकों में से एक प्रियंका चतुर्वेदी का मानना है के शिवसेना बिहार चुनाव में बिहार के जनता के लिए एक ' नया ऑप्शन' है. प्रियंका का कहना है कि बिहार की जनता ने महाराष्ट्र को बनाने में अहम भूमिका निभाई है, अब हमारी जिम्मेदारी है बिहार की जनता का भविष्य बनाना.