Farmers Tractor March: हमारी भरसक कोशिश होगी कि कोई असामाजिक तत्व व्यवधान न पहुंचाए- किसान नेता
एबीपी न्यूज़ | 18 Jan 2021 01:07 AM (IST)

किसान आंदोलन को 53 दिन हो चुके हैं और अब गणतन्त्र दिवस समारोह भी नज़दीक आ रहा है. ऐसे में किसानों द्वारा आज यह ऐलान कर दिया गया है कि 26 जनवरी को दिल्ली के अंदर किसान परेड निकल कर रहेंगे. किसान नेता शिव कुमार कक्का समेत अन्य किसान नेताओं ने एकमत से यह कहा है कि किसान परेड पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगी और यह हमारा हक है.