कल अमित शाह से मिलने जाएंगे Shaheen Bagh के प्रदर्शनकारी
ABP News Bureau | 15 Feb 2020 04:52 PM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ दो महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. यहां कुछ प्रदर्शनकारी इस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करना चाह रहे हैं.
शाहीन बाग़ में लोगों का कहना है कल वो पैदल मार्च निकाल कर गृह मंत्री अमित शाह के घर जाएंगे. कल रात 3 बजे ये फैसला लिया गया. मार्च जसोला मथुरा रोड होते हुए गृह मंत्रालय तक जाएगा.