Serum Institute Fire: 5 लोगों की हुई मौत
एबीपी न्यूज़ | 21 Jan 2021 06:30 PM (IST)

देश की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के परिसर में गुरुवार को आग लगने की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई. आग सीरम इंस्टीट्यूट के टर्मिनल गेट 1 के अंदर एसईजेड 3 बिल्डिंग की चौथी और पांचवीं मंजिल पर लगी. सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावला ने कहा हमें तुरंत दुखद खबर मिली है. इस घटना में कुछ लोगों की जानें गई है. हम बेहद दुखी है और पीड़ित परिवार के सदस्यों को हमारी सहानुभूति है.