Mumbai : वैक्सीन को लेकर लापरवाह बुजुर्ग, मौका मिलने पर भी नहीं लगवा रहे हैं वैक्सीन
एबीपी न्यूज़ | 09 Apr 2021 04:27 PM (IST)

कोविड से संक्रमित होने वालों में ज्यादातर ऐसे बुजुर्ग हैं जिन्होंने मौका रहते हुए वैक्सीन नहीं लगवाई. जिन बुजुर्गों ने वैक्सीन लगवाई है उनमें से ज्यादातर जल्दी ठीक हो जाते हैं, लेकिन मुंबई में कोरोना से पीड़ित आने वाले बुजुर्ग मरीजों में देखने को मिल रहा है कि बहुत सारे बुजुर्गों ने अभी तक वैक्सीन नही लगवाया और अब कोविड पॉजिटिव होने के बाद उनका रिकवरी रेट कम है जबकि जिन लोगों ने वैक्सीन लगवायी है और उन्हें कोरोना हुआ वो जल्दी ठीक होकर घर जा रहे हैं.