'उपद्रवियों की संपत्ति जब्त कर, नुकसान की भरपाई करेंगे'- Yogi Adityanath
ABP News Bureau | 19 Dec 2019 06:45 PM (IST)

लखनऊ में हुई हिंसा लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैंने इस पर बैठक बुलाई है. कोई भी विरोध के नाम पर हिंसा में शामिल नहीं हो सकता. हम ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. दोषी पाए गए लोगों की संपत्ति जब्त करेंगे और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की भरपाई करेंगे. मैंने पहले ही विनम्रतापूर्वक अपील की है कि कोई हिंसा न हो. नागरिकता संशोधन अधिनियम के नाम पर गलत विज्ञापन स्वीकार्य नहीं है.