बांद्रा रेलवे स्टेशन पर कल जमा हुई भीड़ के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
ABP News Bureau | 20 May 2020 02:12 PM (IST)

मंगलवार यानी कल मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन परिसर में हजारों मजदूरों की भीड़ जमा हो गई थी और काफी हंगामा हुआ था. इस घटना से सबक लेते हुए आज पुलिस और रेलवे प्रशासन ने आज इलाके में काफी सख्ती कर दी है. पूरे परिसर को नाकाबंदी कर सील कर दिया गया है और इलाके में रेलवे परिसर में सिर्फ उन्ही लोगों को इजाजत दी जा रही है जिनके पास उचित पास या जिनका रजिस्ट्रेशन किया गया है.