Handwara में आतंकियों की तलाश अभी-भी जारी
ABP News Bureau | 03 May 2020 12:47 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के पांच जवान शहीद हो गए हैं. इसमें एक कर्नल, एक मेजर, दो जवान और एक पुलिस अफसर शामिल हैं. इस दौरान जैश के दो आतंकी भी ढेर हुए हैं. पूरे इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. हंदवाड़ा में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है.