Lockdown: मजबूरी की जो तस्वीरें सड़कों पर दिखती थी वो Lutyens Delhi में भी दिखी
ABP News Bureau | 12 May 2020 04:13 PM (IST)

बड़ी संख्या में बिहार के मजदूर पलायन कर रहे हैं। तस्वीर सुप्रीम कोर्ट के ठीक सामने की है जहां पर मजदूर यह कहते हुए पलायन कर रहे हैं कि रेल का टिकट नहीं मिल रहा और अगर मिलता भी है। तो इतना महंगा है जो हम दे नहीं सकते हमारे पास यहां रहने और खाने का ठिकाना नहीं है हम बिहार जा रहे हैं पैदल ही जाएंगे। यह रेलवे स्टेशन की तरफ गए थे लेकिन जब पता चला कि टिकट मिल नहीं रहा और जो था वह बहुत महंगा था तो यह सब पैदल ही निकल पड़े हैं.