Sandeshkhali Case: संदेशखाली की गलियों से ग्राउंड रिपोर्ट.. TMC के खिलाफ BJP के आरोपों की पड़ताल
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 17 Feb 2024 07:44 AM (IST)

2019 में बांग्ला फिल्मों की एक एक्ट्रेस टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचीं. संसद पहुंचते ही उसने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं. अक्सर चर्चाओं में रहने वाली उस टीएमसी सांसद का नाम नुशरत जहां है. नुशरत जहां को बशीरहाट से चुनाव जिताने में एक शख्स ने बेहिसाब मेहनत की थी. बशीरहाट के मुस्लिम वोटर्स पर पकड़ रखने वाले वाला वो शख्स तृणमूल कांग्रेस का जिला परिषद सदस्य है. पार्टी में अच्छी खासी दखल है. उस टीएमसी नेता पर अपने इलाके में समानांतर सत्ता चलाने का आरोप है. घिनौने इल्जामों के बीच खड़े उस टीएमसी नेता को लेकर बंगाल की सियासत उबल रही है.