किसान, गरीब, मजदूर BJP के साथ खड़े हैं इसलिए राज्य चुनावों में हमारी जीत हो रही- Sambit Patra
एबीपी न्यूज़ | 14 Dec 2020 04:45 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज किसान आंदोलन पर कहा कि जब से ये कृषि सुधार बिल आए हैं तब से देश में जितने भी चुनाव हुए हैं, उसमें भाजपा की जीत हुई है और यह चिल्ला-चिल्ला कर कहती है कि गांव, गरीब और किसान मोदी जी के साथ खड़ा है. गरीब, ग्रामीण, किसान इस देश की रीढ़ हैं.