COVID 19: डॉक्टरों पर हमले से नाराज Salman Khan,लोगों को दी चेतावनी
ABP News Bureau | 16 Apr 2020 11:18 AM (IST)

कोरोना वायरस लगातार देश में फैल रहा है और साथ ही देश में डॉक्टर्स और पुलिसवालों के साथ हो रही बदसलूकी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं. अब इसे लेकर सलमान खान ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. साथ ही सलमान ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को भी खूब खरी खोटी सुनाई है.