Sachin Pilot Exclusive: 'चंद लोग सरकार चलाएंगे, मनमानी होगी तो अच्छा वातावरण नहीं बनेगा'
एबीपी न्यूज़ | 11 Aug 2020 07:42 PM (IST)

कांग्रेस से बग़ावत के एक महीने बाद सचिन पायलट की आखिरकार कल रात घर वापसी हो गई. दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पायलट के गिले-शिकवे दूर हुए हैं. सचिन पायलट जयपुर पहुंच चुके हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि चंद लोग सरकार चलाएंगे, मनमानी होगी तो अच्छा वातावरण नहीं बनेगा. मेरे मन में मुख्यमंत्री के प्रति कोई द्वेष नहीं है.