भारत-अमेरिका के विदेश मंत्रियों की बातचीत, चीन के खिलाफ जल्द हो सकती है 'quad' की बैठक
ABP News Bureau | 07 Aug 2020 10:15 AM (IST)

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट माइक पोमपेओ के बीच फ़ोन पर बातचीत हुई. दोनों ने आपसी ताल-मेल और चीन के आक्रामक रुख पर बातचीत की. साथ ही quad के जल्द ही बैठक बुलाने पर भी सहमति बानी. quad चार देशों का समूह है जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल है. इस समूह का मुख्या उद्देश्य चीन की दादागिरी की मुखालफत करना है.