Sadhvi Pragya पर लोकसभा में जोरदार हंगामा, रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने बयान पर जताई कड़ी आपत्ति
ABP News Bureau | 28 Nov 2019 11:47 AM (IST)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह जाने के बाद बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है. साध्वी प्रज्ञा पर आज लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और AIMIM चीफ ओवैसी ने मुद्दे पर बहस करने को कहा, लेकिन स्पीकर ने अनुमति नहीं दी. राजनाथ सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है.