RSS प्रमुख Mohan Bhagwat बोले, 'भारत में पैदा हुआ हर एक व्यक्ति हिन्दू है'
ABP News Bureau | 26 Dec 2019 09:12 AM (IST)

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में पैदा हुआ हर एक व्यक्ति हिन्दू है, आचार विचार अलग हो सकते है मगर सब भारत माता की संतान हैं. कुछ लोग डरा कर समाज में ऊपर आना चाहते है, ऐसे लोग समाज के लिए खतरा है. कुछ लोग राज्य, वैभव और मोक्ष को धर्म की विजय मानते है, हमारे लिए देश की नागरिकता ही अहम है. उन्होंने आगे कहा कि सभी देवी देवताओं को भूलकर सिर्फ भारत माता की पूजा करो. संघ प्रमुख ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम के वापस की लड़ाई में दोनों खत्म हो जाएंगे, ये अंग्रेज़ो की सोच थी, मगर रविंद्रनाथ टैगोर ने भी कहा था कि इस लड़ाई से ही एकता सामने आएगी और हिन्दू नायक बनेगा. जिस दिन समाज बदलेगा, उस दिन देश बदलेगा.