Robert Vadra Corona से संक्रमित, आइसोलेशन में गईं Priyanka Gandhi
एबीपी न्यूज़ | 02 Apr 2021 03:27 PM (IST)

देश के जाने माने बिजनेसमैन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. प्रियंका गांधी ने एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है. हालांकि प्रियंका गांधी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है. प्रियंका गांधी ने कहा है कि रॉबर्ट के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैंने अपना असम का दौरा रद्द कर दिया है. मैं अब आइसोलेशन में रहूंगी.