Priyanka Gandhi की सुरक्षा में चूक से Robert Vadra चिंतित, मोदी सरकार पर साधा निशाना
ABP News Bureau | 03 Dec 2019 01:48 PM (IST)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध को लेकर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने चिंता जताई है. वाड्रा ने देश में महिला सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं. रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश के हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि हम परेशान हैं, चिंतित हैं. हमारे साथ ही नहीं बल्कि देश भर की महिलाओं के साथ जो ह रहा हैं. वो ग़लत हैं. अचानक गांधी परिवार की सुरक्षा रातों रात हटाने का फ़ैसला कर लिया जाता हैं. पूरा देश देख रहा हैं.