Sushant Singh Rajput Case : Cooper Hospital के Dean का बयान... Mortuary नहीं गई थी Rhea Chakraborty
एबीपी न्यूज़ | 31 Aug 2020 05:12 PM (IST)

14 जून को कूपर अस्तपाल में रिया चक्रवर्ती को आखिर किस नियम के आधार पर मोर्चरी में रखे सुशांत सिंह के शव को देखने की इजाज़त दी गई थी. इसका जवाब मांगते हुए महाराष्ट्र मानव अधिकार आयोग ने कूपर अस्पताल और मुंबई पुलिस ज़ोन 9 को नोटिस जारी किया था. 26 अगस्त को नोटिस जारी करते हुए मानव आयोग ने कूपर अस्पताल और मुंबई पुलिस से इसपर 31 तारिख तक का जवाब मांगा. इसके संदर्भ में आज कूपर अस्पताल के डीन पिनकिन गुज्जर अपने एडवोकेट के साथ 12:30 बजे मानव अधिकार कोर्ट के समक्ष पेश हुए. वहीं मुंबई पुलिस का पक्ष रखने के लिए कोई मौजूद नहीं हुआ.