सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का हवाला देते हुए रिया चक्रवर्ती ने ED से पूछताछ टालने की अपील की
ABP News Bureau | 07 Aug 2020 10:28 AM (IST)

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का हवाला देते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से उनकी पूछताछ टालने को कहा है. रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा है कि जबतक सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो जाए तबतक पेशी से छूट मिले और बयान न दर्ज किए जाएं. सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के लिए किए गए खर्चों के मद्देनजर ईडी अभिनेत्री से पूछताछ करना चाहती है.