Rhea Chakraborty का वायरल वीडियो, बिहार पुलिस ने लिया संज्ञान
ABP News Bureau | 31 Jul 2020 02:42 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची हुई है. बिहार पुलिस के हाथ रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो लगा है जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रिया अपने भाई को एक गुंडा बता रही हैं और खुद को भी छोटा मोटा गुंडा बता रही हैं. हालांकि वीडियो कब और कहां का है और किस माहौल में बनाया गया इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.