Rhea Chakraborty को कल सुबह 10.30 बजे NCB ऑफिस बुलाया गया; 4 चक्रव्यूह में फंसीं रिया !
एबीपी न्यूज़ | 06 Sep 2020 10:42 PM (IST)

सुशांत सिंह मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने आज रिया चक्रवर्ती से करीब छह घंटे पूछताछ की. रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने कल भी पूछताछ के लिए बुलाया है. एनसीबी के अधिकारी संदीप वानखेड़े ने कहा कि रिया चक्रवर्ती से हम पूछताछ कर रहे हैं, आज देरी के कारण पूछताछ पूरी नहीं हो पायी. उन्होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती आज लेट आयी थीं. कल भी पूछताछ जारी रहेगी. बता दें कि रिया से पूछताछ करने वाले अधिकारियों में संदीप वानखेड़े भी शामिल हैं.