30 दिन बाद जेल से रिहा होंगी Rhea Chakraborty, किसी भी वक्त आएंगी बाहर
एबीपी न्यूज़ | 07 Oct 2020 05:28 PM (IST)

मुंबई हाई कोर्ट ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को आज जमानत दे दी है. रिया चक्रवर्ती पिछले एक महीने से मुंबई की भायखला जेल में बंद है. कोर्ट का आदेश आने के बाद भायखला जेल के बाहर पुलिस सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. लेडी ऑफिसर को भी तैनात किया गया है.