Rhea Chakraborty ED के दफ्तर पहुंची, हो रही है पूछताछ
ABP News Bureau | 07 Aug 2020 01:54 PM (IST)

रिया चक्रवर्ती के वकील ने ईडी से गुहार की थी कि जब तक सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है, तब तक इस मामले में ईडी उनसे पूछताछ नहीं करें. मगर ईडी ने उनके एप्लिकेशन को रिजेक्ट कर दिया है. साल भर में रिया चक्रवर्ती का नेट वर्थ केवल 4 लाख बढ़ा है. पिछले एक साल में रिया का नेट वर्थ 10 लाख से 14 लाख रुपये हुआ है. रिया चक्रवर्ती ने साल 2018 में करीब 80 लाख रुपये का फ्लैट कैसे खरीदा है, इस बारे में ईडी अभिनेत्री से पूछताछ कर सकती है.