Republic Day: राजपथ पर मनाया जा रहा गणतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार, देखें खास कवरेज
ABP News Bureau | 26 Jan 2020 11:09 AM (IST)

आज सारे देश में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर राजपथ पर खास तैयारी की गई है. इस बार के गणतंत्र दिवस के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. आज सुबह प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में लिखा- सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। जय हिंद!