Republic Day 2023: गृह मंत्री अमित शाह ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी | ABP News
ABP News Bureau | 26 Jan 2023 08:05 AM (IST)

74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, समस्त देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं व वीर जवानों को नमन करता हूं जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है.