Republic Day 2023: परेड के लिए दिल्ली में बेहद कड़ी सुरक्षा, 6000 जवान तैनात | ABP News
ABP News Bureau | 26 Jan 2023 08:57 AM (IST)

देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. आज इस मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर सशक्त भारत की झांकी दिखेगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुबह साढ़े 10 बजे कर्तव्य पथ से 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में निकलने वाली परेड की सलामी लेंगी.