Republic Day 2021: राजपथ पर तैयारियां जोरों पर, NSG जवानों ने किया अभ्यास
एबीपी न्यूज़ | 14 Jan 2021 08:58 PM (IST)

दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. साल 1966 के बाद पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस समारोह में कोई विदेशी मेहमान शामिल नहीं होगा. पहले ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को आना था लेकिन कोरोना की वजह से उनका आना टला. इन सबके बीच राजपथ पर रिहर्सल का दौर जारी है. एनएसजी के जवानों ने आज राजपथ पर रिहर्सल किया.