चीनी ऐप को हटाने के लिए MP के अंकित ने बनाया 'Replace It' ऐप, जानिए कैसे करता है काम
एबीपी न्यूज़ | 27 Jun 2020 09:55 AM (IST)

देश में चीन के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है. देश का आम नागरिक यह गुस्सा चीनी समान का बहिष्कार कर निकाल रहा है, लेकिन ज्यादातर लोग चीनी एप और चीनी सामान की पहचान करने में परेशानी महसूस कर रहे थे. ऐसे में एक ऐसे गाइडेंस की जरूरत थी जो चीनी एप और चीनी सामान को पहचान कर बता दे. जब ऐसी दिक्कत अंकित अग्रवाल को आई तो उन्होंने इसके लिए पूरा एप ही बना डाला.