शास्त्रीय गायक पद्म भूषण पंडित जसराज का अमेरिका के न्यू जर्सी में निधन
ABP News Bureau | 17 Aug 2020 07:19 PM (IST)

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने अमेरिका के न्यू जर्सी में अंतिम सांस ली. पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज 90 साल के थे. पंडित जसराज की बेटी दुर्गा जसराज ने निधन की पुष्टि की है. पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी 1930 को हुआ. उनके पिताजी पंडित मोतीराम मेवाती घराने के संगीतज्ञ थे.