India Corona Update : बीते दिन फिर आए करीब 40 हजार नए केस, आधे से ज्यादा मामले Kerala में दर्ज
ABP News Bureau | 14 Aug 2021 09:43 AM (IST)

भारत में अभी भी हर दिन 40 हजार के आसपास लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हो रहे हैं. शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 38,667 नए कोरोना केस आए और 478 संक्रमितों की जान चली गई है. एक दिन पहले 40,120 केस सामने आए थे. वहीं देशभर में पिछले 24 घंटे में 35,743 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 2446 एक्टिव केस बढ़ गए.