Galwan Valley Clash : अगर ज़रूरत पड़ी तो सीमा पर हर चुनौती से लड़ने के लिए तैयार : IAF Chief
एबीपी न्यूज़ | 20 Jun 2020 11:06 AM (IST)

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारतीय वायु सेना की कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड चल रही है. यहां परेड में IAF चीफ आरकेएस भदौरिया ने भारत-चीन विवाद पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत चीन के साथ मौजूदा तनाव का शांति पूर्ण तरीके से समाधान चाहता है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं. एयर मार्शल चीफ ने ये भी कहा, गलवान घाटी में शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाएगी.