CBSE Board Exams 2021: शिक्षा मंत्री Nishank बोले- ऑनलाइन नहीं ली जाएंगी परीक्षाएं | Excluisve
एबीपी न्यूज़ | 31 Dec 2020 11:15 PM (IST)

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि सीबीएसई की परीक्षाएं ऑनलाइन नहीं होंगी. पहले की तरह ही बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी. नई शिक्षा नीति को लेकर उन्होंने कहा कि उसे लागू कर दिया गया है. लगातार सभी राज्यों से बात चल रही है. टास्क फोर्स गठित कर दी है. चरण बद्व तरीके से नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन होगा.