Ramcharitmanas Row: मौर्य के 'प्रमोशन' पर भड़की बीजेपी | ABP News
ABP News Bureau | 30 Jan 2023 09:51 AM (IST)

रामचरितमानस को लेकर विवादित बयानबाजी करने वाले एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव बनाने का ऐलान किया है. नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्वामी प्रसाद मौर्य का कद सपा के दिग्गज नेताओं शिवपाल सिंह यादव और आजम खान के बराबर पहुंच गया है. इस ऐलान के बाद बीजेपी भड़क गई है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर अपनी मौन सहमति दे दी है..