3 या 5 अगस्त को हो सकता है Ram Mandir का भूमि पूजन
एबीपी न्यूज़ | 18 Jul 2020 08:12 PM (IST)

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक हुई. इस बैठक में 3 अगस्त या 5 अगस्त की तारीख पर भूमि पूजन के लिए चर्चा की गई है. राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को दो तारीखें भेजी हैं और इस पर फैसला पीएमओ को लेना है.