Ram Mandir Trust बना, अब जल्द होगा भव्य राम मंदिर का निर्माण ! Master Stroke
ABP News Bureau | 05 Feb 2020 11:01 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज डिफेंस Expo के उद्घाटन के लिए दिल्ली से लखनऊ जाना था लेकिन अचानक लखनऊ के इस कार्यक्रम के वक्त को थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया. उससे पहले पीएम मोदी सुबह 11 बजे लोकसभा पहुंचे. सभी को आश्चर्य हुआ कि प्रधानमंत्री लखनऊ जाने के वक्त पर लोकसभा में क्यों मौजूद हैं. इस राज से भी पर्दा उठ गया. प्रधानमंत्री मोदी ने खुद राम मंदिर ट्रस्ट बनाने का ऐलान किया.
अब विरोधी सवाल उठा रहे हैं कि नवंबर में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया, लेकिन ट्रस्ट ना तो दिसंबर में बना और ना ही जनवरी में. विपक्ष का आरोप है कि ये सब दिल्ली चुनावों को देखते हुए किया गया है.
अब विरोधी सवाल उठा रहे हैं कि नवंबर में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया, लेकिन ट्रस्ट ना तो दिसंबर में बना और ना ही जनवरी में. विपक्ष का आरोप है कि ये सब दिल्ली चुनावों को देखते हुए किया गया है.