Ram Mandir: 5 अगस्त को PM Modi करेंगे भूमि पूजन, बनारस समेत कई तीर्थ स्थलों के पुरोहित होंगे शामिल
एबीपी न्यूज़ | 19 Jul 2020 05:18 PM (IST)

अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का भूमि पूजन तकरीबन 3 घंटे लंबे कार्यक्रम के साथ संपन्न होगा. अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर की भूमि पूजन के लिए 5 अगस्त को इसलिए चुना गया है, क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग को सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त माना जाता है. अगर इस दिन कोई भी कार्य किया जाए तो वह सर्वार्थ की सिद्धि को प्राप्त होता है. भगवान श्री राम के नाम 'राम' नाम का जो मुहूर्त है, वह भी 5 अगस्त को फलदायक बताया जा रहा है. यही वजह है कि इस शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन किया जाएगा. अब हम आपको राम मंदिर के भवन निर्माण के लिए होने वाली भूमि पूजन की पूरी विधि बताते हैं.