कुर्सी से उठने-बैठने को लेकर SDM और डॉक्टर भिड़े, जमकर हुई बहस | Master Stroke
ABP News Bureau | 17 Jan 2020 10:39 PM (IST)

सत्ता और कुर्सी, चीज ही ऐसी है कि अगर सिर पर सवार हो जाए, तो कोहराम मचाती है. राजस्थान के हनुमानगढ़ का एक डॉक्टर जिले की SDM साहिबा की इस हनक का शिकार हो गया है. डॉक्टर साहब की गलती सिर्फ इतनी थी कि SDM साहिबा के लिए उन्होंने अपनी सीट खाली नहीं की थी. अफसर मैडम ने डॉक्टर साहब के सर्विस रिकॉर्ड से लेकर उनकी वरिष्ठता तक सब याद दिला दिया. प्रोटोकॉल और वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मान का पाठ पढ़ा दिया. वो तो भला हो एक वीडियो का जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मैडम की ये अफसरी पूरे देश में वायरल हो गई.