Raj Thackeray की पार्टी MNS के कार्यकर्ताओं ने Amazon Store में की तोड़फोड़ | Ground Report
एबीपी न्यूज़ | 25 Dec 2020 09:05 PM (IST)

राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस और अमेजॉन कंपनी के बीच तल्ख़ियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. एमएनएस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज मुंबई के चांदीवली इलाके में मौजूद अमेजॉन के स्टोर में घुसकर तोड़फोड़ की. दरअसल, कई महीनों से एमएनएस मांग कर रही है कि अमेजॉन अपने ऑनलाइन वेब पोर्टल पर मराठी भाषा को भी तवज्जो दे ताकि महाराष्ट्र के लोग मराठी भाषा में अपने सामान बुक कर सकें.