देखिए कैसे नमक वाली धरती बनी नजीर ! | राज की बात
एबीपी न्यूज़ | 03 Jan 2021 10:46 PM (IST)

धोरड़ो गांव में कुछ दशक पहले तक बाशिंदों का सपना मौका मिलते ही पलायन कर जाने तक सीमित था लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये गांव 4 जी नेटवर्क से लैस है, यहां पर 2 साल के पानी की उपलब्धता है और इतना ही नहीं अब ये पर्यटन का हब बन चुका है. ग्राम पंचायत के दायरे में बने इन झोपड़ीनुमा गेस्ट हाउस ने गांव की झोपड़ियों में महलों वाली खुशी बिखेर दी है.