PM Cares Fund पर Rahul Gandhi ने उठाए सवाल, जानिए क्या कहा
ABP News Bureau | 10 May 2020 08:42 AM (IST)

कोरोना संकट के लिए बनाए गए पीएम केयर्स फंड पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल उठाए हैं. राहुल ने कहा कि पीएम केयर्स फंड में बहुत पैसा आया है जिसकी ऑडिट होनी चाहिए.
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''पीएम केयर्स फंड को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और रेलवे जैसे बड़े सरकारी उपक्रमों से काफी पैसा मिला. यह महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री सुनिश्चित करें कि इस फंड का ऑडिट हो और पैसे लेने और खर्च करने का रिकॉर्ड जनता के समक्ष उपलब्ध हो.''