Rahul Gandhi ने दिल्ली में प्रवासी मजदूरों से की मुलाकात, घर भेजने के लिए गाड़ी का किया इंतजाम
ABP News Bureau | 16 May 2020 07:30 PM (IST)

दिल्ली के सुखदेव विहार फ्लाईओवर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रवासी मजदूरों से मिलने पहुंचे. मजदूरों ने राहुल से अपना दर्द साझा किया. राहुल गांधी के आने के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी और युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास मजदूरों के पास आए और उन्हें कार से उनके घर भेजने का इंतजाम किया.