PM Modi ने 'कोरोना योद्धाओं' के साथ विश्वासघात किया है: Rahul Gandhi
ABP News Bureau | 10 Aug 2020 06:34 PM (IST)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने ट्विटर पर एक खबर को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर कोरोना वॉरियर्स के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना वॉरीयर्स की सहायता करने से हाथ खींच कर हमेशा की तरह विश्वासघात किया. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "कोरोना वॉरीयर्स के लिए ताली-थाली बजाकर जनता ने मोदी जी पर विश्वास जताया. लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वॉरीयर्स की सहायता करने से हाथ खींच कर हमेशा की तरह विश्वासघात किया. सरकार को कोरोना वॉरीयर्स को सुरक्षा, सम्मान और सुविधाएँ देनी ही होंगी."